जबलपुर। बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी आवक बढ़ते ही बांध प्रशासन ने गुरूवार की दोपहर बांध के पांच गेट के अलावा आठ गेट और खोल दिए हैं। इससे बांध के गेटों की कुल संख्या 13 हो गई है। इससे 1.96 मीटर की उंचाई तक खोला गया है।
बरगी बांध, सहायक यंत्री बाढ़ नियंत्रण के मुताबिक दोपहर 12 बजे बांध का जल स्तर 422.35 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 3090.50 एमसीएम 97.18 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 4215 क्यूमेक है।
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 3 बजे जल की निकसी को 1130 क्सूमेक से बढाकर 3802 क्यूमेक किया। अब 13 जल द्वार 1.96 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे मां नर्मदा के घाटों पर 7 से 8 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
