khabar abhi tak

रांझी में छटवीं बटालियन के पास दुकान पर बदमाशों ने फेंके बम, धमाके की आवाज से मची अफरातफरी, हड़कम्प

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत छटवीं बटालियन के पास एक चाय-नाश्ता की दुकान पर देर रात एक बजे के लगभग बदमाशों ने बमों से हमला कर दिया। दुकान की शटर से टकराकर बम फटे, जिसकी आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी व हड़कम्प मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी निकाले गए है। 

                       बताया गया है कि छटवीं बटालियन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने विभाष व सुभाष गुप्ता की चाय-नाश्ता की दुकान है। बीती रात दस बजे के लगभग दुकान बंद कर दोनों भाई अपने घर चले गए, देर रात एक बजे के लगभग मोटर साइकलों से पहुंचे बदमाशों ने एक के बाद एक दुकान पर दनादन बम फेंकना शुरु कर दिए। बम फ टने से हुई धमाके की आवाज से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, आसपास के दुकानदार बाहर आ गए, देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। हमले की खबर मिलते ही दोनों भाई परिचितों के साथ पहुंचे तो देखा कि दुकान के पास बम के अवशेष मिले, वहीं दो बम जिंदा मिले। देर रात हुए घटनाक्रम से दहशतजदा दोनों भाई आज दोपहर थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यहां तक कि मामले को लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak