पुलिस को खबर मिली कि ग्राम ताला (देवरी) में कुछ लोग जेसीबी से पहाड़ी में अवैध खुदाई कर रहे हैं। जिसपर पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही अवैध कारोबारी पहाड़ी से कूदकर भाग निकले, वहीं जेसीबी लेकर चालक भी भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए जेसीबी को धमधा में राजू चौरसिया के ढाबे के पीछे से पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में जेसीबी के चालक सुनील साहू (27), निवासी टिलिया, थाना हनुमना जिला मऊगंज क ो भी पकड़ा है। जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ग्राम ताला में सड़क किनारे पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी की खुदाई कर रहा था। पुलिस ने जेसीबी को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कर खनिज विभाग को सूचना दी है। अवैध खनन में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भावना तिवारी, प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक जितेंद्र राय, उदय प्रजापति और संदीप विश्वकर्मा शामिल थे।
जबलपुर। जबलपुर के गोसलपुर स्थित ग्राम ताला देवरी में पहाड़ से पत्थर व मिट्टी निकाल रहे अवैध कारोबारियों में उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से जेसीबी लेकर भागे चालक को धमधा के पास एक ढाबे के पास से पकड़ लिया। जेसीबी के बकेट में लोहे जैसा दिखने वाला पत्थर और मिट्टी चिपकी मिली।
Tags
jabalpur