जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर जबलपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन कल 7 सितम्बर सोमवार को किया गया है। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि जिला कार्यसमिति में कल सुबह 10:30 से अपेक्षित कार्यकर्ताओं का पंजीयन होगा ।जिला कार्यसमिति का उद्घाटन सत्र सुबह 11:15 बजे प्रारंभ होगा। श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के आधार पर ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। जिला कार्यसमिति में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उद्घाटन सत्र में जिला प्रभारी आलोक संजर, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाति गोडबोले, प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, जितेंद्र जामदार, शरद जैन, संदीप रजक, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, अमित सोनू बचवानी दीप प्रज्वलन कर कार्यसमिति का शुभारंभ करेंगे। कार्यसमिति में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।
