khabar abhi tak

घर पर बात करने जेब से फोन निकालते ही स्कूटर सवारों ने मारा झपट्टा


जबलपुर।
राइट टाउन में एक युवक ने घर पर बात करने के लिए जेब से मोबाइल निकाला ही था, तभी अज्ञात स्कूटर सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि सुहागी निवासी प्रदीप पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे वह अपने रिश्तेदार की देखभाल के लिये चिरायु अस्पताल में था। अस्पताल के बाहर चाय पीने के लिये आया था। वह घर फोन लगाने के लिये फोन निकालकर हाथ में लिया था। उसी दौरान स्क्ूटर में सवार तीन व्यक्ति आये, जिनमें एक व्यक्ति ने झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका मोबाइल कीमती लगभग 45 हजार रूपये का झपट लिया और तेजी से तीनों भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak