khabar abhi tak

जबलपुर की मॉडल रोड पर गांजा तस्कर को बस से उतरते ही पुलिस ने दबोचा, उड़ीसा से लेकर आया था खेप

जबलपुर। मदनमहल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती देर रात एक गांजा तस्कर रवि ओझा को उस वक्त पकड़ा है, जब वह गांजा की खेप लेकर बस से उतरा था। रवि ओझा के पास से पुलिस ने करीब पांच लाख रुपए का दस किलो गांजा बरामद किया है। रवि ओझा उक्त गांजा की खेप जबलपुर के किसी मलखान नामक व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए लाया था। 

                               इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रवि कुमार पिता बबन ओझा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना मेंहदिया जिला अरवर बिहार वर्तमान पता बस स्टेण्ड के पास झारसुगड़ा जिला झारसुगडा उड़ीसा गांजा की खेप लेकर बस से जबलपुर पहुंचा। बस जब मॉडल रोड से आगे बड़ रही थी, इस दौरान रवि ने बस को रुकवाया और उतरकर पैदल जाने लगा। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और घेराबंदी कर रवि को पकड़ लिया। तस्कर रवि के पास रखे दो बैगों की तलाशी ली तो उसके पास पैकेटों में रखा दस किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए के लगभग है। पुलिस को पूछताछ में रवि ओझा ने बताया कि वह पाटन रोड के पास किसी गांव में मलखान नामक तस्कर को सप्लाई करने के लिए गांजा लेकर आया था। पुलिस ने रवि व मलखान के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय तथा चैकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, प्रधान आरक्षक नवीन झारिया, आरक्षक लक्ष्मी, दीपक, अभिषेक, आयुष एवं सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक शशांक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak