khabar abhi tak

गढ़ा कॉलेज : एक कमरे में स्टाफ, दूसरे में टीचिंग, देखें वीडियो



जबलपुर।
गढ़ा कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार की सुबह छात्र संगठन ने कलई खोल दी है। संगठन का दो टूक कहना था कि इस कॉलेज में मात्र दो कमरे हैं। इन कमरों में से एक में टीचिंग स्टाफ तथा दूसरे कक्ष में टीचिंग होती है। ऐसी व्यवस्थाओं की वजह से छात्रों का भविष्य खतरे में हैं।


गढ़ा कॉलेज में आज छात्र संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे थे। छात्रों ने कॉलेज का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों के दल ने कॉलेज के स्टॉफ और छात्र-छात्राओ से बातचीत की। इस दौरान संगठन को यह जानकारी मिली है कि यहां स्नातक की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं एक ही कमरे में साथ-साथ लगती है। इससे छात्रों को असुविधा हो रही है। उधर, इस जगह पर स्कूल भी संचालित हो रहा है। स्कूल छूटने के बाद कॉलेज लगाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाएं नहीं है। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि इस कॉलेज की व्यवस्थाएं ठीक हीं की जाएगी तो आने वाला कदम सख्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak