khabar abhi tak

डेम में नहा रहे दो युवक गहराई में जाकर डूबे, किनारे मिले कपड़,चप्पल, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

दमोह। दमोह के सीता नगर सिंचाई परियोजना डेम में आज दोपहर दो बजे के लगभग एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दो युवक डूब गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को जब बाहर आते नहीं देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरु करा दी। 

                                 बताया गया है कि सीता नगर निवासी दिनेश पिता रामा पटेल व उनके रिश्तेदार देवेंद्र पटेल निवासी लुकायन आज नहाने के लिए डेम पहुंच गए, जहां पर नहाते वक्त दोनों गहराई में जाकर डूबने लगे, दोनों ने एक दूसरे को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी की लहरों के बीच दोनों युवक डूबकर गुम हो गए। आसपास के लोगों ने दिनेश व देवेन्द्र को काफी देर तक बाहर आते नहीं देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरु कर दी। युवकों के डेम में डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई थी। देखते ही देखते परिजन,रिश्तेदारों सहित गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak