पुलिस के अनुसार मझगवां के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची बीती देर शाम अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला विकास रजक नामक युवक और बच्ची को घुमाने का कहकर अपने साथ ले सूनसान क्षेत्र में ले गया। जहां पर बच्ची के साथ अश£ील हरकतें करने लगा, बच्ची ने शोर मचाते हुए भागने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर दरिंदगी की। इसके बाद धमकी देते हुए बच्ची को छोड़कर भाग निकला। सूनसान क्षेत्र से बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसकी हालत देखकर मां घबरा गई। पूछताछ में बच्ची ने रोते हुए मां को घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर मां सहित अन्य परिजन आक्रोशित हो गए, उन्होने थाना पहुंचकर पुलिस को बच्ची के साथ हुए कृत्य के बारे में बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक विकास को सरगर्मी से तलाश करते हुए देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया है।
जबलपुर। जबलपुर के मझगवां क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर पड़ोसी में रहने वाला युवक विकास रजक घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने सूनसान क्षेत्र में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी विकास को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
jabalpur