khabar abhi tak

कटंगी-सिंग्रामपुर के बीच दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत, 5 घंटे तक लगा रहा जाम,

 

जबलपुर। जबलपुर के कटंगी से सिंग्रामपुर के बीच आज सुबह दो ट्रकों में आमने सामने से भिंड़त हो गई। भिंड़त में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े रहे, जिससे जबलपुर-दमोह मार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने के्रन की मदद से वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

                               पुलिस के अनुसार जबलपुर से दमोह के लिए निकला ट्रक जब सिंग्रामपुर की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान दमोह की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में इतनी भीषण टक्कर हुई कि सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन चालकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए। दोनों वाहन सुबह पांच बजे से दस बजे तक सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े रहे। जिससे दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने के्रन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुुरु हो सका। पुलिस का कहना है कि यह घटना सतघटिया के जंगल क्षेत्र में हुई है, यहां पर सड़क जर्जर है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि दुर्घटना में ट्रक चालकों को मामूली चोटें आई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak