
एआई आधारित फोटो
जबलपुर। विजयनगर के मिष्ठान भंडार के सामने तीन कारें टकरा गईं। दुर्घटना में एक कार के चालक को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करमेता निवासी रितेश दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3685 से घर जा रहा था। हीरा स्वीट्स के सामने मेन रोड पहुंचा। तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 67 सी 2305 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया। इससे उसकी कार आगे जा रही कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 9549 से टकरा गयी। टक्कर लगने से उसके चेहरा स्टेयरिंग से टकरा गया। उसे मुंह में चोट आयी। उसकी कार एवं कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 9549 छतिग्रस्त हो गयी।