पुलिस के अनुसार ग्राम बरने सिहोरा में रहने वाला मनीष कुमार यादव उम्र 21 वर्ष ने पुलिस को बताया कि आज सुबह वह अपने दो बैल और गांव के ही अशोक मेहरा व बल्लू सिंह की तीन गायों को जंगल में चरने के लिए छोड़ आया था। इस दौरान मवेशी लालजी राय के खेत में मृत हालत में मिले। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच में सामने आया कि लालजी राय ने अपने खेत में लगी मक्का की फसल की सुरक्षा के लिए चारों तरफ लोहे का पतला तार बिछाकर उसमें करंट छोड़ रखा था। चारा चरते समय मवेशी इस तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर आरोपी ने बिजली की सप्लाई बंद कर तार हटा दिए थे। पुलिस ने मामले में किसान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur