khabar abhi tak

आयुर्वेद चिकित्सालय : 467 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वर्ण प्राशन कराया


जबलपुर।
गौरीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ एलएल अहिरवाल के नेतृत्व में शिशु एवं बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ गीता पांडे एवं डॉ सुनील जैन ने 467 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वर्ण प्राशन कराया। अभिभावक बड़े उत्साह से अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन कराने संस्था में उपस्थित हुए थे। 

डॉ जैन का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी आए हुए बच्चों के अभिभावकों को दी गई है। इनका कहना है कि बच्चों की इम्युनिटी बढ़ने से वे स्वस्थ रहते हैं। जल्दी-जल्दी बीमार न पड़ने के कारण उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बहुत अच्छा होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak