बताया गया है कि ग्राम कोट खमरिया निवासी भगुन्त सिंह उम्र 70 वर्ष, वीरन सिंह 35 वर्ष व कृष्णा 8 वर्ष माडनखेड़ा गांव बाल कटवाने आए थे। जहां से वे तीनों मोटर साइकल से अपने घर के लिए निकले। जब वे माडनखेड़ा तालाब के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आए बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकला। राह चलते लोगों ने देखा तो उठाकर तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने चाचा भगुन्तसिंह व भतीजे वीरन सिंह की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया। घटना के बाद दमोह-पाटन रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।