जबलपुर। पनागर में दस दिन पहले सूने घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी के करीब 45 लाख रूपए के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों में एक को पुराना बदमाश बताया है।
पनागर पुलिस ने बताया कि पनागर के गगन शर्मा के सूने घर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने केवलारी गांव के अभिषेक चौबे उर्फ गुड्डू, आशीष चौबे और ज्योति चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह की टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों को लगाया था। दौरान पतासाजी के पनागर से जबलपुर के मेन रोड में मिले फुटेज मे एक नीले रंग का ऑटो पनागर जियों पेटोल पम्प से डिवाइडर को कॉस कर अंधरे में खड़ा दिखा।ू फूटेज में आगे देखने पर लगभग रात 1.04 बजे गगन शर्मा के घर के सामने रूका व टार्च की लाइट दिखी। पीछा करने से उपरोक्त ऑटो में केप्री गोल्ड लोन का विज्ञापन वाला हुड लगा हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने उक्त ऑटो के सम्बंध मे काफी पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम केवलारी का आशीष चौबे उक्त ऑटो चलाता है। आशीष चौबे के घर दबिश देने पर आशीष चौबे एवं आशीष का भाई अभिषेक चौबे घर से फरार मिले। पतासाजी पर आशीष चौबे का गाडरवारा एवं अभिषेक चौबे के बिहार मे होना ज्ञात हुआ।
पुलिस ने अभिषेक चौबे के बिहार से आने की सूचना मिलते घेराबंदी कर पकडकर थाने लाया, जो पूछताछ करने पर लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। सघन पूछताछ करने पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। उधर, आशीष चौबे की पत्नी द्वारा अभिषेक के फोन पर कॉल करने से पता चला कि आशीष चौबे घटना में जोर आजमाईस में वाएं हाथ में दर्द होने से स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती है। हॉस्पिटल पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि आशीष अस्पताल से फरार हो गया। पत्नी ज्योति चौबे से पूछताछ करने पर चुराये हुये जेवरों में से 1.1 चेन आशीष एवं अभिषेक द्वारा ले लेना तथा चुराये हुये अन्य सोने व चांदी के जेवरों को मटमैले झोले में छिपाकर घर में रखना बताते हुये बताया कि उक्त जेवर उसके पति आशीष चौबे ने दिया था। मुखबिरों की सूचना पर अपनी बहन के घर जाते समय आशीष चौबे को पकड़ा। आशीष ने पूछताछ मे बताया कि वह नशे का आदी है। सूने घर को दो दिन से देखने पर किसी का आना जाना नही होने से अपने भाई अभिषेक के साथ ऑटो में बैठ कर आकर घटना को अंजाम दिये और बाद घटना के माल लेकर भाई अभिषेक के साथ ऑटो फोन कर बुलाया, जो पडाव होता हुआ एनएच 30 तथा उर्दआ से परियट तथा ग्राम केवलारी आना बताया।
आरोपियों की निशादेही पर सोने का एक मंगलसूत्र बडा पेडेन्ट लगा, 1 हार धागा लगा, 6 नग कंगन, 3 चेन, 2 जोड झुमकी, 2 जोड कान की बाली, 3 जोड सोने के टाप्स, एक सेट हथफूल ब्रेसलेट, एक पेंडेल लाकेट सफेद मोती सहित दो हाय, 4 नग अंगूठी, एक रूबी लगी अंगूठी, 1 डायमंड लगी सोने की अंगूठी, 3 नाक की लोंग, चार गुरिया, एक जोड सोने के नजरिया काले मोती लगे, चांदी की एक हाय, चांदी की बिछिया, 1 चांदी का सिक्का, चांदी की गणेश मूर्ति, एक मूंगा माला, तीन नग लोटा, एक नग ग्लास पीतल का इस प्रकार कुल 30 तोला सोने के जेवरात, कीमती लगभग 45,00,000. रूपये के तथा तथा घटना मे प्रयुक्त आटो, सब्बल व आटो का हुड जप्त करते हुये तीनों आरोपियों कों प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया।

