khabar abhi tak

वेयर हाउस से 3 लाख रूपए के ई-रिक्शा टूल्स चोरी


बलपुर।
कटंगी के काकरखेड़ा में आयुष वेयर हाउस से तीन लाख रूपए के ई-रिक्शा टूल्स चोरी हो गए हैं। वेयरहाउस मालिक ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। कटंगी पुलिस ने बताया कि कारखेड़ा निवासी आदित्य तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम काकरखेडा 14 मील मे उसका आयुष नाम से वेयर हाउस है। वेयर हाउस को रेवती आटो मोटिव कम्पनी के मालिक सुजीत वर्मा को प्रतिमाह 45 हजार रूपये में फरवरी 2023 में अनुबंध पत्र तैयार कर किराये पर दिया था। एक वर्ष बाद सुजीत वर्मा द्वारा वेयर हाउस मे आटो पार्ट्स का सामान लाकर रखा गया था। जनवरी 2025 से सुजीत वर्मा वेयर हाउस नहीं आये तथा न ही उसके वेयर हाउस का किराया दिया। 15 अगस्त को सुबह 7 बजे उसके देखा कि वेयर हाउस के शटर का ताला टूटा था। घर मे लगे कैमरे चैक किये तो दरम्यिानी रात्रि वेयर हाउस के शटर को तोडकर अंदर घुसकर कोई अज्ञात चोर वेयर हाउस मे रखे ई-रिक्शा का सामान 10 मोटर, 10 कन्ट्रोलर, 40 टायर एवं रिम, 10 साउंड सिस्टम, 10 आटो की वायरिंग, कुछ हार्न, लाईट, नटबोल्ट टूल्स कीमती 3 लाख रूपये का चोरी कर ले गया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak