khabar abhi tak

जबलपुर में सिद्धबाबा की पहाड़ी पर सीनियर छात्रों ने दो जूनियर को नंगा कर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, स्कूल में वर्चस्व कायम मारा, देखे वीडियो


जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत सिद्धबाबा की पहाड़ी पर मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर निजी स्कूल के सीनियर छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को पहाड़ी पर बातचीत करने के बहाने बुलाकर बेल्ट व लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा। मारपीट से बचने के लिए छात्र हाथ जोड़ते रहे लेकिन सीनियर ने एक न सुनी। इस मामले का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

                             बताया गया है कि स्कूल में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच दो छात्रों ने जब इनकी बात नहीं मानी तो सीनियर छात्रों ने दोनों नाबालिगों को बात करने के लिए पहाड़ी पर बुलाया था। जहां पर सीनियर छात्रों ने एक राय होकर दोनों छात्रों को नंगा कर बेल्ट व लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान दोनों छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे लेकिन सीनियर छात्रों ने एक न सुनी और घेराबंदी कर दनादन मारपीट करते रहे। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के दो नाबालिग छात्रों को नग्न करने के बाद बेल्ट से व बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लड़कों की पहचान कर रही है। घमापुर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पीडि़त छात्र की ओर से शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak