जबलपुर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर द्वारा 37 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन लागातार चौथी बार रेलवे स्टेडियम जबलपुर में किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता 8 सितम्बर से 10 सितम्बर तक रेलवे स्टेडियम जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारतवर्ष से 08 अलग-अलग क्षेत्रीय रेलों, उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे की टीमों के 58 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। जिसमें महिला खिलाड़ी भी शामिल है। उक्त प्रतियोगिता 57 किग्रा, 61 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 74 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा, 97 किग्रा तथा 125 किग्रा भारवर्ग (फ्री स्टाइल) में आयोजित की जायेगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 08 सितम्बर को समय दोपहर 12:00 बजे रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथी महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, श्री राजीव कुमार यादव, द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, श्री राजीव कुमार यादव, को सलामी दी जायेगी। तत्पश्चात मैचों का आयोजन किया जायेगा। मैचों का संचालन राष्ट्रीय स्तर के रैफरियों द्वारा किया जा रहा है।
