पुलिस के अनुसार पटेरिया बस एमपी 05 पीओ 282 यात्रियों को लेकर पिपरिया के लिए निकली, जब वह मोहगांव से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आई कार से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में हुई भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। देर रात हुई दुर्घटना को देख राह चलते वाहन चालक रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया,जहां पर 15 घायलों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पूछताछ में घायलों ने बताया कि चालक मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए बस चला रहा था। जिससे हादसा हुआ है, इसके बाद चालक बस से कूदकर भाग निकला।बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर के तीन घायल-
बस कार दुर्घटना में जबलपुर के छोटेलाल उम्र 50 वर्ष, ललित 35 वर्ष व श्वेतांक राय है,इसके अलावा पचमढ़ी निवासी पुरुषोत्तम उम्र 59 वर्ष, सुमित 38 वर्ष, सुलेखा 37 वर्ष, मनीष 19 वर्ष, करण 56 वर्ष, चेतना 6वर्ष, पुष्पा 36 वर्ष, भोपाल की सुलेखा 45 वर्ष, श्रीधाम की रज्जो 50वर्ष, मटकुली के अनिल 42वर्ष, पिपरिया की पार्वती 47 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।