khabar abhi tak

आंगन में सो रहे मासूम बेटे की पिता ने हथौड़ा मारकर की नृशंस हत्या,

जबलपुर। जबलपुर के ग्राम बसेड़ी बेलखेड़ा  में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब निर्दयी पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे की सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या उस वक्त की गई है जब वे आंगन में सो रहा था। बेटे को खून से लथपथ हालत में मृत देख मां सहित परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने बच्चे को देखा तो स्तब्ध रह गए। 

                                 पुलिस के अनुसार बसेड़ी गांव में रहने वाले तुलसीराम लोधी उम्र 30 वर्ष मानसिक रुप से बीमार है। जिनका परिजनों द्वारा 18 वर्ष से इलाज करा रहे हैं। आज दोपहर तीन बजे के लगभग तीन साल का बेटा घर के अंदर खेलते-खेलते जमीन में सो गया, इस दौरान तुलसीराम घूमते हुए पहुंच गया, जिसने बेटे को सोते हुए देखा तो पास रखा हथौड़ा उठाकर सिर पर दनादन वार किए, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की चीख पुकार सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। इस बीच तुलसीराम धमकी देते हुए भाग गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पता चला कि तुलसीराम का लंबे समय से इलाज चल रहा है। घर में पत्नी के अलावा 8 साल का बड़ा बेटा भविष्य का है। साथ ही छोटा भाई रज्जू और माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में ही समोसे की दुकान भी लगाता है। पुलिस ने तुलसीराम को गांव में ही सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। 

8 दिन पहले भी तबियत बिगडऩे पर किया था हंगामा, मारपीट-

पुलिसको पूछताछ में पता चला है कि 8 दिन पहले भी तुलसीराम की तबियत बिगड़ी तो उसने घर पर हंगामा करते हुए गाली-गलौच करने लगा था, जिसके बाद परिवार वाले इलाज के लिए जबलपुर लेकर आए थे। बीते कुछ दिनों से तुलसीराम किसी ना किसी से विवाद कर रहा था। आज भी सुबह से कभी बच्चों को तो कभी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak