रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार की देर शाम बस और बलकर की सीधी भिड़ंत मेंं 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर हैं . पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत काम में जुटी है. इस घटना से हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है.
बताया जाता है कि हादसा गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। रीवा से सीधी जा रही बघोर ट्रैवल्स की बस को बलकर ने पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद बलकर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है।
