khabar abhi tak

मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के आदेश सहित 23 सूत्रीय मांगपत्र सीएम को भेजा

जबलपुर. संभागीय आयुक्त के माध्यम से संपूर्ण मध्य प्रदेश में संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का 23 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा गया है. इसी क्रम में जबलपुर में एसडीएमश्रृष्टि प्रजापति के माध्यम से प्रेषित किया। 

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संभागीय अध्यक्ष के द्वारा माँग पत्र प्रेषित किया जिसमें मुख्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान का लाभ देने, कर्मचारी आयोग का गठन तथा दो संतान की बाध्यता समाप्त करने, कार्यभारित स्थापना को अवकाश नगदीकरण और पदोन्नति का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) वरिष्ठता के साथ पुन: लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा केंद्र के समान 25 लाख करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के आदेश के साथ 23 सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी करने की मांग की गई है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, विवेक रंजन शुक्ला, बृजेश मिश्रा पंकज जायसवाल योगेश कपूर शैलेंद्र दुबे, राजेंद्र त्रिपाठी नरेश शुक्ला शैलेश गौतम  वीरेंद्र चंदेल एसपी बाथरे, शेखर पांडेय, रमेश शर्मा, अरविंद भट्ट, एम के सोलखिया, मनोज चक्रेश, सुभाष चतुर्वेदी, संजू कुशराम, टी आर मेहरा, बृजेश मिश्रा, रजनीश पांडेय, परसुराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, राजा राम डेहरिया, सुशील गुप्ता ने की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak