पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओडिशा पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस की गाडिय़ां जब छुहिया घाटी से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान दो गाडिय़ों ने आगे की तरफ से जबकि एक गाड़ी ने पीछे की तरफ से उनका रास्ता रोककर घेराबंदी कर ली। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में AK 47 बंदूक से फायरिंग शुरु कर दी। अचानक की गई फायरिंग से बचने के लिए पुलिस गाडिय़ों के अंदर ही बैठ गई, इस बीच बदमाश आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले गए। बदमाशों के जाते ही पुलिस ने सीधी में डायल 112 को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए और चारों ओर नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
madhya pradesh