khabar abhi tak

जबलपुर : बेसहारों बुजुर्गों का सहारा बना रेलवे का ऑपरेशन डिग्निटी, 2 वृद्ध पुरुष एवं 6 वृद्ध महिलाओं को आश्रय दिलाया

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के साथ-साथ जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट जबलपुर द्वारा ऑपरेशन डिग्निटी के अंतर्गत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे 02 वृद्ध पुरुषों एवं 06 वृद्ध महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित आश्रय एवं पुनर्वास की व्यवस्था की गई।

सोमवार 8 सितम्बर 6 को रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह  स्टाफ द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) रविकांत एवं स्टेशन सफाई मित्रों के सहयोग से उक्त वृद्ध पुरुषों एवं महिलाओं को चिन्हित किया गया। सभी को आवश्यक पूछताछ एवं समझाइश के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, जबलपुर लाया गया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनका कोई घर-परिवार अथवा रिश्तेदार नहीं है तथा वे जीवन-यापन के लिए रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करते हुए वहीं रहते हैं। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी 08 निराश्रित वृद्धजनों को मोक्ष लावारिस निराश्रित सेवा संस्था, जबलपुर में सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया, जहां उनके पुनर्वास एवं आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई।

जबलपुर रेल मंडल द्वारा ऑपरेशन डिग्निटी के माध्यम से जरूरतमंद, निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन की ओर वापस लाने के लिए किए जा रहे प्रयास सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदनशीलता के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। जबलपुर रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak