khabar abhi tak

खजरी-खिरिया बायपास पर फट गई राइजिंग लाइन, , छूटा पानी का फव्वारा, देखें वीडियो



जबलपुर।
शास्त्री नगर के पास रमनगरा में जैसे-तैसे राइजिंग लाइन की मरम्मत कर सका था। इस मरम्मत के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मंगलवार की शाम नागपुर-रीवा हाईवे के खजरी-खिरिया में राइजिंग लाइन फट गई। लाइन फूटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हाईवे का आवागमन ठप नजर आ रहा है। हाईवे की सड़क पर पानी भर रहा था। नगर निगम के जल प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव का कहना है कि राइजिंग लाइन टूटने की वजह से फिलहाज कुगवां, खैरी, सुहागी, अमझेरा, शिवनगर, किलकारी गार्डन क्षेत्रों को पानी नहीं मिल सकेगा। राइजिंग लाइन की मरम्मत के बाद ही सुचारू रूप से पानी की टंकियां भरकर लोगों को जल वितरण हो सकेगा।

अमखेरा से बायपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई है। पाइपलाइन फटने से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। पाइपलाइन से 20-25 फीट ऊंचे फव्वारे के रूप में गंदा पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे लाखों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद होता रहा। मौके पर कार, ट्रक, ऑटो, बाइक पानी में फंसे हुए थे। निगम ने जेसीबी मशीन लगाकर मौके पर जैसे-तैसे लाइन बंद की है जिसके बाद एक किलोमीटर लंबा जाम खुल सकां।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak