khabar abhi tak

ट्रेन से महिला शिक्षक के बैग से 20 हजार रुपए, मोबाइल फोन चोरी, जबलपुर से सतना जा रही थी

जबलपुर/मैहर। जबलपुर से ट्रेन में बैठकर सतना जा रही महिला टीचर चंद्रवती तिवारी के ट्राली बैग से अज्ञात बदमाश ने देर रात कटनी से मैहर के बीच 20 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। चंद्रवती तिवारी जब सतना स्टेशन पर उतरी तो देखा कि बैग की चैन खुली है,जिसमें रखे रुपए गायब है। इसके बाद उन्होने जीआरपी थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

                                बताया गया है कि यादव कालोनी निवासी चंद्रवती तिवारी ट्रेन नंबर 11273 के एस टू कोच की सीट नगर 57 में बैठकर जबलपुर से सतना जाने निकली। रात के वक्त अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। जब वे सतना स्टेशन पर उतरी तो उनकी नजर बैग पर पड़ी देखा तो उसकी चैन खुली है, उन्होने जीआरपी थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल और जरूरी कागजात रहे। जीआरपी पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कटनी-मैहर के बीच ट्रेन में हुई घटना के हालातों की जांच करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak