कला वीथिका में राष्ट्रीय अलंकरण और पुस्तक विमोचन
जबलपुर। मंथनश्री परिवार 20 सितंबर रविवार को सायं 4 बजे कला वीथिका, रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवर ताल गार्डन में अपना वार्षिक उत्सव आयोजित कर रहा है। समारोह में महात्मा गांधी ग्राम उद्योग विश्वविद्यालय चित्रकूट के अधिष्ठाता डॉ कपिल देव मिश्र मुख्य अतिथि, आचार्य भागवत दुबे अध्यक्ष और जगद्गुरु स्वामी बालगोविंदाचार्य जी महाराज आशीर्वचन दाता रहेंगे। महामहोपाध्याय डॉ हरिशंकर दुबे, आशीष शुक्ला, उज्ज्वल शुक्ला तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विजय नेमा मंगल भाव रखेंगे। देशभर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान साझा काव्य संग्रह राष्ट्रीय पितृ नमन सहित अमरेंद्र नारायण की तीन कृतियों सम्मान पथ, उत्साह तुम्हारा अभिनंदन और देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद का लोकार्पण होगा। राजेंद्र मिश्रा, डॉ सलमा जमाल, संतोष नेमा संतोष, राजेश पाठक प्रवीण, आशुतोष तिवारी, कविता राय तथा प्रीति नामदेव ने जनसमुदाय को आमंत्रित किया है।
