khabar abhi tak

स्टेयरिंग फेल होने से खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 20 घायल, 3 गंभीर, जबलपुर रेफर, पाटन-तेंदूखेड़ा रोड पर हादसा

जबलपुर। पाटन-तेंदूखेड़ा रोड पर आज शाम एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में ट्राली में सवार 20 लोग घायल हो गए, जिन्हे तेंदूखेड़ा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां पर तीन घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। 

                                     बताया गया है कि इमलीडोल गांव में करीब 20 श्रद्धालु टै्रक्टर-ट्राली में बैठकर तेंदूखेड़ा भागवत कथा सुनने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली जब सिद्धबाबा के सामने से गुजर रही थी, इस दौरान स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए और घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर तीन अभिलाषा, रुकमण व विश्राम की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak