khabar abhi tak

बेलबाग, पनागर में चल रहे जुआंफड़ों पर पुलिस का छापा, जुआंडियों में मची भगदड़, अफरातफरी, 17 गिरफ्तार

 

जबलपुर। शहर में त्यौहार की आड़ में चल रहे जुआंफड़ों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने बेलबाग के कंजड़ मोहल्ला व पनागर के बड़ा फुहारा क्षेत्र में चल रहे जुआंफड़ों पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों जगह से 17 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर हजारों रुपए जब्त किए है। 

                             पुलिस के अनुसार बेलबाग के कंजड़ मोहल्ला नर्मदा मंदिर के पीछे गली में चल रहे जुआंफड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंड़ी इधर से उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से सुमित बारी उम्र 38 वर्ष निवासी कंजड़ मोहल्ला, बब्बू उर्फ सतीश सोनकर उम्र 35 वर्ष खटीक मोहल्ला, सूजल जाट उम्र 22 वर्ष निवासी ओम दुर्गा मंदिर वाली गली में कंजड़ मोहल्ला, चिक्की उर्फ विकास जाट उम्र 37 वर्ष निवासी कंजड़ मोहल्ला, रूपेश जाट उम्र 51 वर्ष निवासी छोटी ओमती, अरविंद जाट उम्र 46 वर्ष, श्याम किशन जाट उम्र 50 वर्ष, बाल किशन जाट उम्र 43 वर्ष तीनों निवासी कंजड़ मोहल्ला, चेतन देशमुख उम्र 37 वर्ष निवासी छोटी ओमती को पकड़कर 7 हजार 520 रूपये जप्त किए। इसी तरह बड़ा फुहारा चौक पनागर में चल रहे जुआंफड़ से पुलिस ने प्रकाश चंद उम्र 66 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर, रंजीत सेन उम्र 30 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला पनागर, प्रदीप कुमार गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी जगमोहन वार्ड पनागर भानु पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी अभिमन्यू चैक पनागर बताये, मनीष खम्परिया उम्र 50 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर, प्रहलाद सोनी उम्र 65 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा जबलपुर, सतीश सैनी उम्र 67 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड  पनागर, राम खिलावन उम्र 52 वर्ष निवासी निभोरा छत्तरपुर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 3700 रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak