khabar abhi tak

TET अम्यर्थियोंं के लिए राहत भरी खबर, नहीं होगी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

जबलपुर। एमपी में माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी कर दी है। अब परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 150 प्रश्न हल करने होंगे। 

                               खबर है कि  TET में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पात्रता हासिल करने के लिए SC, ST, OBC, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा अनिवार्य किए जाने के बाद अब इतनी अधिक फीस लेना भी उचित नहीं है। नियमों के अनुसार शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर पात्रता परीक्षा में शामिल होने के चार अवसर मिलेंगे। मंडल के निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी 21 अगस्त से उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी 9 सितंबर तक अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा, जबकि रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लागिन कर आवेदन भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क निर्धारित है।  TET का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak