khabar abhi tak

रेलवे ट्रैक पर बंद हुआ ट्रक, आने वाली थी मालगाड़ी, QRF के जवानों ने धक्का देकर हटाया

सागर। सागर-दमोह रेल ट्रैक पर आज दोपहर के वक्त अचानक एक ट्रक बंद हो गया, तभी मालगाड़ी आने वाली थी। इस दौरान QRF की कंपनी के जवान पहुंच गए, जिन्होने ट्रक को रेलवे ट्रैक पर देखा तो उन्होंने बगैर समय गंवाए धक्का देकर ट्रैक से ट्रक को हटाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

                                बताया गया है कि आज 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर में शिव मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने वाली थी।  QRF के जवानों ने रेल टै्रक पर ट्रक को देख समय गंवाए बिना मोर्चा संभाला। माल से लदे ट्रक को जवानों ने एकजुटता के साथ  होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया। जवानों के सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी तक पहुंचा दिया गया। इस दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई जो सुरक्षित रवाना हुई। ट्रक ड्राइवर को समझाइश के बाद रवाना किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak