khabar abhi tak

ओवर ब्रिज बाइक सवार बदमाशों ने जमकर मचाया कोहराम, दो युवकों को रोककर किया प्राणघातक हमला

जबलपुर। मदनमहल ओवर ब्रिज पर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ गाली गलौज करते रहे, यहां तक कि दो युवकों को रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की, युवकों ने जब रुपए देने से मना किया तो उनपर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                     बताया गया है कि ग्राम सर्री बम्हनी बंजर जिला मंडला निवासी समीर सिंगोरे जबलपुर के मदर टेरेसा नगर में रहकर शुभ मोटर्स महानद्दा में सेल्सेमेन का काम करता है। समीर बीती रात 11 बजे के लगभग अपने दोस्त अंकित बत्रा के साथ मोटर सायकल से गौरीघाट नर्मदा जी के दर्शन करने गया था। जहां से वह अपने घर जाने के लिए निकला, जब वह महानद्दा से ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो गढा की ओर से बाइक से तीन बदमाश आए और समीर व अंकित को रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। दोनों ने रुपए देने से मना किया तो मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में समीर व अंकित के पैरों में गंभीर चोटें आई। युवकों पर हमला होते देख आसपास से गुजर रहे लोग  रुक गए, जिन्होने मदद करना चाहा तो बदमाशों ने चाकू लहराते हुए उन्हे भी खदेड़ दिया। हमले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak