कांग्रेसजनों सहित स्थानीय लोगों का कहना था कि कई बार थाना पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन कार्यवाही न होने पर आज शाम कांग्रेसजनों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। शराब दुकान के पास कांग्रेसियों के धरने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर कांग्रेस सचिव श्रेष्ठ सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीएसपी आशीष जैन को अपनी शिकायत बताई। लोगों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने वालों की वजह से गाली-गलौच, विवाद और शोर-शराबे की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मेट्रो बस स्टॉप होने के बावजूद यहां सुबह से रात तक शराबियों की भीड़ रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं और महिलाओं को होती है। शराबियों के जमावड़े के कारण कई महिलाएं इस रास्ते से गुजरने से बचती हैं। लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण पूरे बाजार में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के आसपास सुबह से ही असामाजिक तत्व खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। नशे की हालत में गाली-गलौच, लड़ाई और शोर-शराबा देर रात तक चलता रहता है।
जबलपुर। गढ़ा थाना के सामने आज कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया, कांग्रेसजनों का आरोप था कि थाना के सामने मेट्रो बस स्टॉप पर शराबियों ने कब्जा कर रखा है। सुबह से रात तक शराबी बैठे रहते है, जिससे महिलाओं व स्कूल कालेज क ी छात्राओं ने इस रास्ते से गुजरना बंद कर दिया है। प्रदर्शन होते देख थाना से पुलिस अधिकारी आ गए, जिन्होने चर्चा कर कहा कि मामले में कार्यवाही कर तत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Tags
jabalpur