जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा एवं जबलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों को 17 अगस्त से मदनमहल स्टेशन से चलना शुरू हो गया। इस सुविधा से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.
गाड़ी संख्या 22189/22190 जबलपुर-रीवा-जबलपुर इंटरसिटी, 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एवं 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का टर्मिनल जबलपुर के स्थान पर मदन महल किया गया। इन ट्रेनों को मदनमहल स्थानांतरित किए जाने से जबलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के कंजेशन में कमी आएगी तथा परिचालन को अधिक सुचारु बनाने एवं समयपालनता में भी मदद मिलेगी।
मदनमहल-रीवा-मदनमहल इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 22189 मदनमहल-रीवा इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन मदनमहल से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर अपने संशोधित समय-सारिणी के अनुसार जबलपुर आगमन/प्रस्थान (17:10/17:15 बजे), गोसलपुर आगमन/प्रस्थान (17:35/17:36 बजे), सिहोरा रोड आगमन/प्रस्थान (17:44/17:46 बजे), डुंडी आगमन/प्रस्थान (17:56/17:57 बजे), स्लीमनाबाद आगमन/प्रस्थान (18:04/18:05 बजे), कटनी आगमन/प्रस्थान (18:27/18:30 बजे), झुकेही आगमन/प्रस्थान (18:44/18:45 बजे), अमदरा आगमन/प्रस्थान (18:58/18:59 बजे), मैहर आगमन/प्रस्थान (19:16/19:18 बजे), उंचेहरा आगमन/प्रस्थान (19:28/19:30 बजे), सतना आगमन/प्रस्थान (19:55/20:00 बजे) और रीवा रात 21:22 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22190 रीवा-मदनमहल इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रीवा से प्रात: 05:45 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए जबलपुर आगमन/प्रस्थान समय (09:46/09:51 बजे) और मदनमहल 10:07 बजे पहुँचेगी।
मदनमहल-अंबिकापुर-मदनमहल इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 11265 मदनमहल-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन मदनमहल से दोपहर 12:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा जबलपुर आगमन/प्रस्थान समय (12:35/12:45 बजे) और अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मार्ग से होते हुए अम्बिकापुर रात्रि 23:00 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-मदनमहल एक्सप्रेस ट्रेन अम्बिकापुर से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय-सारिणी एवं निर्धारित मार्ग से होते हुए जबलपुर आगमन/प्रस्थान समय (14:55/15:00 बजे) और मदनमहल 15:20 बजे पहुँचेगी।
मदनमहल-सिंगरौली-मदनमहल इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 11651 मदनमहल-सिंगरौली इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन मदनमहल से शाम 16:05 बजे प्रस्थान कर अपने संशोधित समय-सारिणी के अनुसार जबलपुर आगमन/प्रस्थान समय (16:15/16:20 बजे), देवरी आगमन/प्रस्थान (16:37/17:15 बजे), सिहोरा रोड आगमन/प्रस्थान (16:52/16:54 बजे), कटनी साऊथ आगमन/प्रस्थान (17:30/17:35 बजे), खन्नाबंजारी आगमन/प्रस्थान (18:45/18:47 बजे), महरोई आगमन/प्रस्थान (19:00/19:02 बजे), विजयसोता आगमन/प्रस्थान (19:20/19:22 बजे), ब्यौहारी आगमन/प्रस्थान (19:50/19:52 बजे), जोबा आगमन/प्रस्थान (20:26/20:27 बजे), मड़वास ग्राम आगमन/प्रस्थान (20:38/20:40 बजे), निवासरोड आगमन/प्रस्थान (21:01/21:02 बजे), सरईग्राम आगमन/प्रस्थान (21:30/21:32 बजे), गजरा बहरा आगमन/प्रस्थान (21:46/21:47 बजे), बरगवां आगमन/प्रस्थान (22:23/22:25 बजे) और सिंगरौली रात्रि 23:45 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-मदनमहल एक्सप्रेस ट्रेन सिंगरौली से भोर 04:40 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय-सारिणी एवं निर्धारित मार्ग से होते हुए जबलपुर आगमन/प्रस्थान समय (11:25/11:35 बजे) और मदनमहल 12:05 बजे पहुँचेगी।
