बताया गया है कि ऋ षिका चौहान नामक महिला नागपंचमी के पावन पर्व पर नाग की पूजा करने के लिए सपेरे का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कालबेलिया समाज का युवक बबलू एक सांप लेकर पहुंच गया। जिसे देख ऋषिका ने आवाज लगाकर बुला लिया। ऋषिका जब सांप की पूजा कर रही थी। इस दौरान सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। सांप के डसते ही वहां पर उपस्थित घर के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल ही ऋषिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने ऋषिका को भरती कर इलाज शुरु कर दिया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और सपेरे बबलू को पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस को पूछताछ में सपेरे ने बताया कि दो दिन पहले सांप पकड़ा था और नागपंचमी के दिन पूजा के लिए उसे लेकर आया था। उसका दावा था कि सांप के डसने के बाद उसने जहर निकाल दिया था। हालांकि अस्पताल में भरती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने महिला को अपने स्तर पर अब निजी अस्पताल में भरती कराया है।
देवास। देवास के विकास नगर में नागपंचमी के अवसर पर पूजा के दौरान एक महिला ऋषिका चौहान को सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Tags
madhya pradesh