बताया गया है कि इम्लहापुरा में क्षेत्र में दो घरों के पास लगे पीपल के पेड़ की जड़े कमजोर होने के कारण यहां पर रहने वाले लोगों दहशत में रहे, उन्होने पेड़ को हटवाने के लिए कई बार आवेदन दिए लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आज दोपहर दो बजे के लगभग पेड़ की डगाल अचानक टूटकर गिरी, जिससे दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। टीन शेड पर डगाल गिरने से हुई आवाज सुनकर दोनों परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग घरों के बाहर आ गए, देखा तो टीन शेड, दीवार व अन्य सामान डगाल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पुलिस व नगर परिषद के अधिकारियों को खबर दी। पीडि़त परिवार के सदस्यों का कहना था कि पीपल का पेड़ लंबे समय से उनके मकानों के लिए खतरा बना हुआ था। पेड़ हटाने के लिए करीब छह महीने पहले नगर परिषद में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवारों का आरोप है कि समय रहते पेड़ हटाने की कार्रवाई की जाती तो यह नुकसान टाला जा सकता था।
Tags
jabalpur