khabar abhi tak

एमपी पूर्व क्षेत्र के विद्युत लाइन परिचारकों को बड़ी राहत, सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़कर 62 वर्ष हुई

जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कंपनी में कार्यरत लाइन परिचारकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनकी अधिवार्षिकी आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है। कंपनी के इस निर्णय से बड़ी संख्या में लाइन परिचारकों को लाभ मिलेगा।

कंपनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार,अब कंपनी द्वारा नियुक्त लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु अन्य नियमित कर्मचारियों के समान 62 वर्ष होगी। यह प्रावधान आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा।

सेवानिवृत्ति आयु में सात वर्ष की वृद्धि से लाइन परिचारकों को अधिक समय तक सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनके वेतन, सेवा लाभ और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। विद्युत वितरण व्यवस्था के मैदानी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाइन परिचारकों के लिए कंपनी का यह निर्णय कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak