जबलपुर. मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मध्य दिनांक 2 दिसंबर 2024 को हुए कॉरपोरेट सैलरी पैकेज समझौते के तहत कंपनी के दिवंगत कर्मचारी स्वर्गीय श्री संतोष पत्रों, कार्यालय सहायक श्रेणी-3 के परिजनों को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से यह 10 लाख रुपये का चेक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता को प्रदान किया गया।
स्वर्गीय श्री संतोष पात्रों ने पूर्व क्षेत्र कंपनी के संचालन-संधारण संभाग, जबलपुर में लगभग 34 वर्ष 9 माह की सेवाएं प्रदान की थीं। कर्मचारी की मृत्यु 02 जनवरी 26 के उपरांत कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध बीमा सुरक्षा का लाभ उनके पुत्र शुभ पात्रों को मिला है। ज्ञात हो कि अब तक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 3 दिवंगत कार्मिकों को रुपए 25 लाख एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 21 कार्मिकों को रुपए 2 करोड़ 10 लाख का क्लेम पात्र आश्रितों के खाते में प्राप्त हो चुका है
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से तैयार कॉरपोरेट सैलरी पैकेज में बीमा सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकिंग सेवाएं, ऋण सुविधाएं तथा लाइफस्टाइल बेनिफिट्स को शामिल किया गया है। स्वर्गीय श्री संतोष पत्रों के परिजनों को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता इसी कर्मचारी-केंद्रित सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने कहा कार्मिकों को बेहतर वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कॉरपोरेट सैलरी पैकेज महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं न केवल कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में उनके परिवार को भी महत्वपूर्ण वित्तीय सहारा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार शाखा प्रबंधक प्रशांत शुक्ला एवं कंपनी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन मोहम्मद आरिफ कुरैशी उपस्थित रहे
