khabar abhi tak

तीन पुलिया के पास रेल पटरी किनारे लग रहा था ' दांव पे दांव ', देखें वीडियो



जबलपुर।
अधारताल तीन पुलिया रोड पर रेल पटरियों के किनारे पुलिस ने रविवार रात जुआ रेड किया है। यह जुआ पटरियों के किनारे मोबाइल की लाइट में चल रहा था। पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 35 हजार रूपयों से अधिक की राशि जब्त की है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर न्यू कंचनपुर तीन पुलिया रोड पटरी किनारे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा है। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम राकेश कुमार पटेल पनागर, भागीरथ रजक पनागर, देवेन्द्र चौकसे महाराजपुर, अरविन्द ओझा व्हीएफजे, हरीश आर्या महाराजपुर, महेन्द्र रैकवार रांझी, उत्त्म पटेल करोंदा ऋषिनगर, सुरेन्द्र दाहिया न्यू कंचनपुर बताया। पुलिस ने जुआऱियों के कब्जे से 35 हजार 120 रूपये जब्त किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak