khabar abhi tak

रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान से उड़ाए 5 लाख और 18 चांदी के सिक्के


जबलपुर।
जानकीनगर में एक बैंक से रिटायर हुए कर्मचारी के घर में चोरों ने धावा बोलकर नकद 5 लाख और चांदी के 18 सिक्के सहित अन्य सामान पार कर दिए। सूने मकान में गृहस्वामी के लौटने के बाद इस मामले की पतासाजी हो सकी। पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले में छानबीन कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि जानकीनगर निवासी वीरेश कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राज्य सहकारी बैंक से रिटायर्ड है। उसका बेटा बहू तथा बेटी बाहर जॉब करते हैं। बेटी की शादी के सिलसिले में पिछले 3 माह से उसकी पत्नी के साथ बाहर गया था। 23 अगस्त को सुबह घर वापस आये थे। लोहे के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा। घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुये थे। दूसरे मंजिल पर बने कमरे के ताले भी टूटे थे। कमरों की आलमारियों के लॉक भी टूटे हुये थे। उपर वाले कमरे में रखी आलमारी के अंदर रखे चांदी के 18 सिक्के, पायल, बिछिया, बाले, हाथ घड़ी, नगदी 5 लाख रूपये नहीं थे। नीचे वाले कमरा में उसके बेटे बहू का सामान रखा था। उनके कमरे की आलमारी का लॉक खुला था। सामान बिखरा हुआ था। क्या क्या सामान चोरी हुआ है। बेटा बहू आकर बतायेंगे। अज्ञात चोर चोरी करते समय घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की डीबीआर भी निकालकर ले गये है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak