जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मंगलवार 25 अगस्त को जबलपुर आयेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का सुबह 5.35 बजे भोपाल से इंदौर-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री तोमर सुबह 11 बजे होटल वेटिवर ग्रैंड में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे विशिष्टजनों से सौजन्य भेंट करने के बाद शाम 5.30 बजे जबलपुर-निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना होंगे।
