khabar abhi tak

' डॉग किलर ' और ' डॉग लवर ' में फंसी, पुलिस पहुंची शिकायत, देखें वीडियो



जबलपुर।
महाराजपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गली नंबर दो में सोमवार को कथित डॉग किलर और डॉग लवर के बीच गहमागहमी रही। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुर्गा शुक्ला से लोग बहसबाजी कर रहे हैं। उधर, नगर निगम का डॉग कैचर स्टाफ भी मौजूद रहा। अधारताल पुलिस का कहना है कि रविवार को इस मामले में महिला आई थी।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह सामने आया है कि गली नंबर 2 में डॉग कैचर टीम थी। इस दौरान टीम ने कुछ डॉग भी पकड़े थे। मौके पर पांच-छह लोग महिला से विवाद कर रहे हैं। महिला का कहना था कि डॉग नसबंदी के बाद वापस यहीं आ जाएगा। लेकिन मौजूद लोग मामने को तैयार नहीं थे कि डॉग वापस आएंगे। उधर, लोग यह भी आरोप लगा रहे थे कि वहां कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। मौजूद एक बच्ची को दिखाते हुए लोगों ने कहा था कि उस बच्ची को भी डॉग ने काटा है लेकिन हकीकत में महिला चीख-चीख कर कह रही थी कि बच्ची उसकी है। उसे डॉग ने नहीं काटा है। फिलहाल, अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार  का कहना है कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak