khabar abhi tak

रांझी के रिछाई क्षेत्र में बदमाशों ने मचाया कोहराम, घर में घुसकर युवक पर किया हमला, तोडफोड़

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत रिछाई क्षेत्र में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब चार बदमाशों ने सविता रैकवार के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरु कर दी। घर में तोडफ़ोड़ होते देख सविता के बेटे मोहित ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उसपर तलवार से हमला कर दिया। हमले में मोहित के शरीर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिसपर हमलावर घर पर पथराव करते हुए भाग निकले। 

                          पुलिस के अनुसार रिछाई सरकारी स्कूल के समीप रहने वाली महिला सविता रैकवार बीती रात 11 बजे के लगभग अपने पति छिंगा रैकवार, बहू संजना व बेटा मोहित रैकवार के साथ घर बैठी बातचीत कर रही थी। इस दौरान राहुल, टिल्लू, चुक्की उर्फ मोनू, नंदू कोल गाली गलौज करते हुए घर के अंदर आ गए। बदमाशों को घर के अंदर देख परिजन घबरा गए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने घर का सामान उठाकर फेंकना शुरु कर दिया। मोहित ने चारों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उसपर तलवार से हमला कर दिया। बेटे मोहित पर हमला होते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख हमलावर बाहर निकले और पथराव शुरु कर दिया। जिससे आसपास के लोग अपने घरों के अंदर घुस गए। इधर रैकवार परिवार के सदस्यों ने पुलिस को खबर देते हुए घायल मोहित को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मोहित की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak