khabar abhi tak

त्र्यंबकेश्वर के उपलिंग गैबीनाथ महादेव की शाही यात्रा 24 को



जबलपुर। 9वीं सदी के ऐतिहासिक कलचुरी कालीन स्वयंभू गैबीनाथ महादेव की 15वीं शाही यात्रा 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे धूमधाम से निकलेगी। मंदिर व्यवस्थापक अभय शंकर प्यासी और अजय अवस्थी ने पत्रवार्ता में बताया कि यह स्वयंभू शिवलिंग त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का उपलिंग है। यह भव्य यात्रा मुख्य मंदिर से शुरू होकर ब्राह्मण मोहल्ला, झंडा चौक, चुंगी चौकी और त्रिपुरी मार्ग से होते हुए वापस परिसर पहुंचेगी। गोंड राजाओं की प्रसिद्ध तपोभूमि रहे इस पावन स्थल पर शासक निजामशाह ने वर्ष 1755 में भव्य मंदिर बनवाया था। आयोजन समिति सदस्य रामकुमार पाठक, दिनेश दुबे, प्रदीप पटेल, तरुण अवस्थी, शिवकुमार अवस्थी, शंभू पांडेय, निखिल सैनी, महेंद्र जैन, रोहित दुबे और हर्ष अवस्थी ने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने का  आग्रह किया है।

आकर्षक झांकियां और सुरीले बैंड बढ़ाएंगे शोभा

​धार्मिक उल्लास के इस महापर्व में कई मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न संगीत बैंड दलों की प्रस्तुतियां पूरे नगर को शिवमय बनाएंगी। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। व्यवस्था समिति ने दर्शनार्थियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak