khabar abhi tak

उफनाते नाले में बाइक सहित गिरा युवक, बहते हुए पेड़ पकड़कर बचाई अपनी जान, जर्जर पुलिया से गुजरते वक्त गिरा

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत मझगवां रोड पर देर रात एक बजे के लगभग मोटर साइकल सवार युवक डेलन मरावी बाइक सहित उफनाते नाला में गिर गया, नाला में बह रहे युवक ने किसी तरह एक पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचा ली। हादसा पाराखेड़ा के समीप उस वक्त हुआ है जब डेलन जर्जर पुलिया से गुजर रहे थे। 

                                     पुलिस के अनुसार डेलन मरावी मोटर साइकल से देर रात अपने घर जाने के लिए निकले, देर रात एक बजे के लगभग अंधेरे में टूटा रास्ता दिखाई नहीं दिया और वे बाइक समेत नाले में गिर गए। करीब 100 मीटर बहने के बाद उन्होंने एक पेड़ पकड़ लिया और किसी तरह बाहर निकले। डेलन रात करीब 3 बजे घर पहुंचे और परिजनों को घटना बताई। आज सुबह ग्रामीणों ने नाले से बाइक बाहर निकाली। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया करीब एक साल से जर्जर है और सड़क भी टूटी हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak