khabar abhi tak

सुरों से सजी ' प्रेमांजलि ', कलाकारों ने बांधा समां, देखें वीडियो



जबलपुर।
प्रेमांजलि संगीत वृन्द एवं शहीद स्मारक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक एवं आयोजक राकेश चौरसिया के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कारधानी जबलपुर के गायक-गायिकाओं ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में अंजना सक्सेना (इंदौर), मीनल चौधरी, पल्लवी फाटक, राखी मजुमदार, शबनम मसीह, स्मृति केकरे, अनामिका श्रीवास्तव, अरुणा नगरकर, रुचिरा श्रीवास्तव, प्रीत श्रीवास्तव, बेबी नायरा दुबे, सुधीर श्रीवास्तव, पंकज दुबे, के.एम. नगरकर, वसंत कर्नाड, अरुण गायकी, राजेन्द्र गोरे, राकेश चौरसिया एवं अभिषेक चौरसिया ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया। संगीत संयोजन सुरेन्द्र दाहिया, मंच संचालन डॉ. मंजू गोरे ने किया।

बेबी नायरा दुबे ने अपनी कम उम्र में ही गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रतिभा का परिचय दिया है। मुंबई जैसे बड़े मंच पर अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को प्रभावित कर चुकी नायरा ने जबलपुर के इस संगीतमय आयोजन में भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak