khabar abhi tak

एमपी : छतरपुर में दर्दनाक हादसा, तीन मासूम बच्चियों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां जहरीला पदार्थ खाने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि तीनों ने रात में खाना खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. जानकारी लगते ही सीएमएचओ ने डॉक्टरों की टीम ओर पुलिस के अधिकारियों ने गांव मे डेरा डाल लिया है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है.

घटना जिले से 15 किलोमीटर दूर मातगांव थाना इलाके के पिपुरा गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात बच्चियों ने खाना खाया जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टी दस्त शुरू हो गई. हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टर ने तीन बच्चियों पूनम (9 वर्ष), मनीषा (5 वर्ष) और चाहत (9 माह) को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ष्टरू॥ह्र आरपी गुप्ता, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, ईसानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत, मातगांव थाना प्रभारी अंकुर चौबे मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मृत बच्चियों के पिता बालमुकुंद कुशवाहा ने बताया शुक्रवार की रात मेरी पांच बेटियां ने एक साथ खाना खाया. जिसके बाद तीन बच्चियों को उल्टी-दस्त होने लगा. हम उन्हें हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तीनों की मौत हो गई.

जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपल

टीआई अंकुर चौबे ने कहा, मामले की जांच की जा रही है. तीनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पता चलेगा. सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया डॉक्टरों की टीम द्वारा गाँव के पानी और बच्चियों द्वारा खाए हुए खाने की सैपलिंग ली गई है. जाँच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे. पुलिस और प्रशासन सहित डॉक्टरों की टीम हर पहलू की जाँच कर रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak