khabar abhi tak

रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र की कोबरा के डंसने से मौत, डिब्बे में बंद करते वक्त निकलकर भागा

जबलपुर/मंडला। मंडला के ग्राम डुंगरा बिछिया में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब रेस्क्यू कर रहे सर्प मित्र अमन गोहिया को कोबरा सांप ने काट लिया। अमन की हालत को देखते हुए साथी तत्काल बिछिया सामुदायिक केंद्र पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्प मित्र को जिला अस्पताल, फिर जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
                            बताया गया है कि ग्राम डुंगरा गांव में अमन गोहिया अपने साथी के साथ सांप का रेस्क्यू करने के लिए गए थे। सांप को रेस्क्यू के बाद जब वे प्लास्टिक के डिब्बे में रख रहे थे।  लेकिन डिब्बा पीछे की तरफ से टूटा हुआ था, इसी से कोबरा बाहर निकल आया। उसने अमन के पैर में काट लिया। उसे केवल पैर में दर्द महसूस हुआ। एहतियातन दोस्त के साथ अस्पताल चला गया। मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने देखा तो जीवन रक्षक दवाएं देने के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी रही, जिसके चलते उन्हे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन जबलपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच अमन गोहिया की मौत हो गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak