khabar abhi tak

जबलपुर में रेलवे स्टेशन से बाहर आते ही पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, 6 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त,

   

जबलपुर। सिविल लाइन पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 से बाहर निकले दो गांजा तस्कर राजा उर्फ विशाल सोनकर व रोहित चौधरी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त गांजा कहां से लेकर आए है। 

                               इस संबंध में सिविल लाइन थानाप्रभारी स्पनिल दास ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर ट्रेन से राजा उर्फ विशाल सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग, एवं रोहित चैधरी उम्र 22 वर्ष निवासी आकांक्षा अस्पताल के पास घमापुर उतरे। इसके बाद वे बाहर निकलकर मेट्रो बस स्टॉप के पास खड़े अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। रोहित व राजा के पास रखे बैगों की तलाशी ली गई तो उसके गांजा के पैकेट मिले। इसके अलावा मोबाइल फोन व नगदी 7 हजार रुपए भी मिले। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए गांजा की कीमत 6 लाख रुपए के लगभग है। दोनों के खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । अवैध कारोबारियों को पकडऩे में एसआई नीलेश्वरी काकोडिया, एएसआई शैलेन्द्र मार्को, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, सुनील पारधी, मनीष दुबे,क्राईम ब्रांच के एएसआई प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, प्रदीप तेकाम, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक राजेश मिश्रा, राजेश मातरे, अजीत कुमार, प्रीतम उपाध्याय तथा सायबर सेल के  उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक संदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak