khabar abhi tak

घर से भागी पत्नी, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, बोले, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

दमोह। दमोह के नरसिंहगढ़ में रहने वाले करनसिंह लोधी ने आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मोहल्ले के ही गोलू रैकवार नामक युवक पर करन की पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए चकाजाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पत्नी के भागने की शिकायत थाना में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते करनसिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 

                             बताया गया है कि आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर जाम लगाकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों व क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि करन सिंह की पत्नी सीमा को 25 जुलाई को गोलू रैकवार भगाकर ले गया, जिसकी शिकायत थाना में किए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी तनाव के कारण करनसिंह ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गोलू ने घटना के बाद करनसिंह के साथ मारपीट कर धमकी भी थी। जाम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने लोगों को समझाइश देते कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak